Aaj Ka Makar Rashifal 10 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – मन परेशान रहेगा तो कामकाज के क्षेत्र में भी आपको कमियाँ ही नजर आएंगी पर व्यर्थ में लोगों की नाराजगियां बढ़ जाएंगी, इसलिए उस अच्छाई की ओर देखें जो भरपूर बनी हुई है।
मकर राशिफल, 10 जनवरी
क्या करें – लोगों से विचारों का मतभेद उभर सकता है जिससे बचने की जरूरत है। जिंदगी की उलझनों से बचने के लिए आपको मन में बिठाई हुई परेशानियों को दूर कर देने की जरूरत है। थोड़ी सी कोशिश करने से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं।
क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते के प्रति अपने मन को बार बार बदलते न चले जाएँ। लोगों से मिलती हुई आलोचना की वजह से किसी अच्छे भले रिश्ते को बिगाड़ लेना भी ठीक नहीं है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और संभाली भी जा सकती है पर लोगों की नाराजगियों की वजह से नुकसान हो सकता है इसलिए उस नुकसान के कारण को समझना ज्यादा जरूरी है ताकि उसे दूर भी किया जा सके।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
