Aaj Ka Kumbh Rashifal 3 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – रिश्तों को संभालने का अपने हर तरह से प्रयास किया है ऐसा आप सोचते है, जबकि सच्चाई यह है कि अभी भी कमियाँ हैं। मन में घुटन बिठाकर अगर आप लोगों से जोड़ने का प्रयास करेंगे तो कोई फायदा नहीं होगा और दूरियाँ बनी रहेंगी। इसलिए आपको पहले अपने मन को साफ करना होगा तभी जाके आप समर्पित रूप से लोगों को संभाल पायेगे।
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई को बनाये रखना बहुत जरूरी है आपके जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बना हुआ हैं। अगर आप किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते से जुड़े हुये है तो उसमें भी आपको खुशियाँ मिल सकती हैं। लोगों की मदद से अपने आर्थिक स्थिति को संभालने का मौका भी मिल सकता हैं।
क्या न करें – लोगों से अच्छी सलाह भी लें और उनको पूरा सहयोग भी दें पर ऐसे में अपने व्यवहार को सख्त न करते चले जायें क्योंकि अच्छी भली स्थिति को चुनौतियों में बदलने में देर नहीं लगती।
खर्चे और नुकसान – खर्चों को संभाले रखने के लिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा और किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। गलती भरा समय है इसलिए थोड़ी सी सतर्कता तो बनानी ही पड़ेगी।
काम और करोबार – कामकाज के क्षेत्र में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के विचारों के मतभेद से बचा जा सके। अपनी कोशिशों को भी इस रूप से बनाए रखें जो कामकाज के क्षेत्र में लोगों को नजर आये और आपकी मेहनत पुख्ता होती चली जाये।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
