Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) –जिन बातों को लेकर आप चिंतित है, वो सारी बातें आपके लिए अनुकूल बनी हुई हैं, तकदीर भी आपके साथ है और आपकी आर्थिक स्थिति भी संभली हुई है. आप व्यर्थ में ही चिंताएं लगाते चले जा रहे हैं जो खुद की बनाई हुई हैं और उनका कोई वजूद नहीं है.
कुम्भ राशिफल, 20 दिसंबर
क्या करें –अपनों का सहयोग मिला हुआ है, जिसके चलते आपके हालात बेहतर होते चले जा रहे हैं. आर्थिक स्थिति भी बेहतर हुई है और आपने अपनों से तालमेल बनाने की भी कोशिश की है, यह और बात है कि अभी भी आपको उस दिशा में बहुत कुछ करने की जरूरत है.
क्या न करें –ऐसा ना सोचते चले जाएं कि आपके अंदर कोई कमी है इसलिए अपनी कोशिशों में और अपने फैसलो में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव भी ना बढ़ाते चले जाएं. घर-परिवार में अपनों के प्रति और अपने बड़े-बुजुर्गों के प्रति किसी भी तरह का ऐसा अविश्वास ना रखें जो आपको परेशान करे. ऐसा ना सोचें कि लोग आपके खिलाफ हैं.
खर्चे और नुकसान - बढ़े हुए खर्चो का बुरा असर आपकी समृद्धि पर और आपकी जिंदगी के तालमेल पर पड़ सकता है, पर बढ़े हुए खर्चों का सबसे बुरा असर इस समय यह हो रहा है कि आप चिंतित होते चले जा रहे हैं. पर सिर्फ चिंतित होने से कुछ नहीं होगा, उन कारणों को दूर करना पड़ेगा, जिनकी वजह से वो चिंताएं बनी हुई हैं.
प्यार-मोहब्बत - किसी प्यार-मोहब्बत के रिश्ते को बनाए रखना अब आसान हो गया है, उसका एक कारण यह है कि आपको अपनों का सहयोग भी मिला है और रोजमर्रा की छुटपुट बातों के बावजूद आपने अपने हालात को संभाल भी लिया है इसलिए किसी प्यार-मोहब्बत के रिश्ते को आगे बढ़ाना आसान होता चला जा रहा है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
