Aaj Ka Kark Rashifal 10 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – परेशानी भरे दौर में भी इंसान से गलतियां हो जाती हैं और आप इस समय खुश नहीं हैं, आपको लग रहा है कि हर छोटी बात बिगड़ती चली जा रही है और लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं. जबकि ये विचार आपने अपने मन में बना रखे हैं और बढ़ा रखे हैं, जिनका कोई अपना वजूद नहीं है. आप जरूरत से ज्यादा ही सोच रहे हैं इसलिए परेशान होते चले जा रहे हैं।
क्या करें –आपकी बहुत सारी परेशानियों का कारण आपके पैसे से जुड़े फैसले भी हो सकतें हैं जिसमें गलती होती चली जा रही है. अगर रोजमर्रा की परेशानियां बढ़ी रहें, तो मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं. अगर किसी नुकसान की वजह से कोई देनदारी बनी हुई है तो और भी चिंता की बात है, जिसके लिए आपको ध्यान तो देना ही पड़ेगा.
क्या न करें –काम और कारोबार को कमजोर ना करते चले जाएं. काम से जो भी लाभ बन रहा है, वो भी पर्याप्त है और आपकी मुश्किलों को संभालने के लिए सक्षम हैं पर ऐसे में अगर आप काम और कारोबार से जुड़ा कोई गलत फैसला कर लेंगे तो नुकसान हो सकता है, इसलिए बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका बुरा असर आपके काम पर पड़े.
तकरार और झगडे - घर-परिवार में किसी भी तरह का तकरार ना उत्पन्न होने दें, आपसी तालमेल बनाए रखने से बहुत कुछ संभल जाता है. अगर अपनी कोशिशों को सही दिशा दे दी जाए तो भी बचाव का माहौल बनाया जा सकता है. किसी भी तरह का उत्तेजित व्यवहार कर के अपना नुकसान करते चले जाने से भी तकरार भरी स्थिति पैदा हो सकती है.
धन-दौलत - पैसे को बहुत ध्यान पूर्वक संभालना होगा. पैसे के लेन-देन में भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं और नुकसान की वजह से भी पैसे के लेन-देन पर बुरा असर पड़ सकता है. बहुत सारी चीजें इस बात पे निर्भर करेंगी कि आप खुद को कितना शांत रख पाते हैं और धैर्य से फैसले कर पाते हैं. जल्दबाजी में किए गए फैसलों से भी नुकसान हो सकता है, जिसके चलते आपकी मुश्किलें बढ़े़ं इसलिए भी अपनी आर्थिक स्थिति को बचाए रखने का प्रयास करना बहुत जरूरी है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
