Aaj Ka Kark Rashifal 09 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – मन बहुत भटक रहा है और कामकाज में भी मन नहीं लग रहा इसलिए आप लगातार किसी न किसी तरह के बदलाव का सोचते चले जा रहे हैं पर परेशानी यह है की आप बार बार अपने विचारों को भी बदलते चले जा रहे हैं और इस समय वही ठीक नहीं है।
Kark Rashifal, 09 December 2022
क्या करें – काम से लाभ को इस रूप से देखें जिसमें आपकी मेहनत भी लगी रहे और आपकी क्षमताएं भी अपना योगदान देती चली जाएं। अगर कुछ नया सीखने का विचार है तो अपने समय का सदुपुयोग करें और काम के माध्यम से अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने का प्रयास करते चले जाएँ।
क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों पर एक नजर रख लें ताकि आपका नुकसान बढ़ता न चला जाए। कोई ऐसे बदलाव का भी विचार न बनाएं जो आपकी अच्छी भली स्तिथि को कमजोर करता चला जाए।
धन दौलत – अपने पैसे को इस वजह से संभालना होगा क्योंकि लगातार खर्चे बढ़ रहे हैं तो वो भी नुकसान का ही एक रूप है। पैसे के लेनदेन में भी सतर्कता बरतनी होगी ताकि कोई नुकसान न होता चला जाए।
सेहत – अपनी और अपनों की सेहत की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि यह समय आपके दबाव को बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
