Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – आपकी कोशिशों के दो पहलु हैं, आपने अपनी कोशिशों से अपने लिए लाभ की स्तिथि पैदा की है पर आपकी कोशिशों के बावजूद आप लोगों को समझने और संभालने में कामयाब नहीं हुए। हो सकता है उसके पीछे आपका सख्त होता हुआ रवैया भी एक बहुत बड़ा कारण हो।
धनु राशिफल, 27 दिसंबर
क्या करें – किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा। मुश्किलें हैं और उसका एक कारण यह है की आप अपनी ही बात कह रहे हैं या मनवा रहे हैं। जबकी अच्छाई यह है की लोग आपकी बात सुन रहे हैं और आपसे जुड़ना चाह रहे हैं और इन्हीं दोनों चीजों के बीच में संतुलन बिठाने की जरूरत है।
क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को इस वजह से न बढ़ायें क्योंकि आप ऐसा चाह रहे हैं क्योंकि उसके पीछे व्यर्थ की मुश्किलें हो सकती हैं। छोटी छोटी बातों को लेकर अगर तकरार रहे तो वो भी ठीक नहीं है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है क्योंकि काम से लाभ बना हुआ है और भाग्यशाली हालात हैं जो आपको आगे बढ़ने में मदद ही कर रहे हैं, इसी चीज का अच्छा असर यह है की आपकी समृद्धि में भी लगातार इजाफा होता चला जा रहा है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझें और उसे बनाए रखें। प्यार के रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं। कभी कभी अपनी बात मनवा लेनी चाहिए पर हमेशा ही अपनी बात मनवाना खतरे से खाली नहीं होता क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों में दरार भी पड़ जाती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
