9 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में तरक्की मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। इस दिन कर्क राशि वालों को काम में प्रमोशन मिल सकता है। कन्या राशि के जातक छात्र अपने काम में सफल होंगे। मकर राशि के जातक की लव लाइफ बेहतर होगी। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
मङ्गल मंगलमय व प्रगतिशील आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। राहु व्यय देगा।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है,अभी जॉब में परिवर्तन के प्रयास से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। न्यू बिजनेस डील के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे । आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
कर्क
बिजनेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -चावल का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग -, हरा व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
व्यवसाय को लेकर नई उम्मीद में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -04 व 08
कन्या
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। अध्ययन की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
तुला
जॉब को लेकर लाभान्वित होंगे।व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक
वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस वर्क में लापरवाही से बचें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व एक उनकी परिक्रमा करें।तिल का दान करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु
टीचिंग व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे।बिज़नेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
जॉब में प्रोमोशन हो सकता है। आपकी स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को शहद अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ
व्यवसाय में किसी नई डील को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे ।शनि श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं।लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 03
मीन
व्यवसाय से सफलता मिलेगी।किसी न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में भावुकता से बचें ।उदर रोग से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
