27 May 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को तनाव से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सिंह राशि के जातक काम को लेकर तनाव में रहेंगे। आज के दिन तुला राशि के जातक जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मकर राशि के जातक को जॉब में स्थिति पहले से बेहतर होगी। मीन राशि के जातक को व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
जॉब के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। छात्र करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। तनाव से बचें। आपका स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृष
आज जॉब में थोड़े तनाव की सम्भावना है। बिजनेस में अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --सफेद व नीला।
शुभ अंक -01 व 09
मिथुन
आज का अवसर बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है ,बिजनेस डील लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
कर्क
बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी व्यवसाय में बहुत सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -श्री विष्णु मंदिर जाएं। सप्तअन्न का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व पीला।
शुभ अंक -04 व 06
सिंह
आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। धार्मिक यात्रा करेंगे। छात्र मन को एकाग्र करें व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें।
आज का उपाय -सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक --03व 09
कन्या
आज का दिवस राजनीतिज्ञों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। छात्रों की मेहनत उनको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय -गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --04 व 07
तुला
जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे मेहनत करें । लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
व्यवसाय को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक --06 व 08
धनु
बिजनेस वर्क में संलग्न रहेंगे। छात्रों का करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है।
आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक --03 व 09
मकर
जॉब में स्थिति पहले से बेहतर होगी। यात्रा संभावित है। आप एक सफल बिज़नेसमैन हैं। आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पिता की सलाह ही आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय --गुड़ तथा उड़द का दान फलदायी है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --04 व 07
कुम्भ
बिजनेस में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --01 व 03
मीन
जॉब में आपकी पोजिशन अब सही दिशा में पहुंचेगी। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।
आज का उपाय -बड़े भाई का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।
आज का शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
