24 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): माघ मास की पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृषभ राशि के जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इस दिन कर्क राशि के छात्रों को सफलता मिल सकती है। पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातक कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं। धनु राशि के जातक को जॉब में लाभ मिलेगा। आज के दिन मकर राशि के जातक बिजनेस को लेकर परेशान रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
मङ्गल व चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल वारावरण तैयार कर रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिवस करियर को नई दिशा देने का है, प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। अभी न्यू बिजनेस डील से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
ऑफिस का विवाद अब रुकने की सम्भावना है। यात्रा सम्भावित है।शुक्र वित्तीय प्रोग्रेस देगा। कुछ विशेष पारिवारिक कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य में विशेषकर लीवर प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। चने की दाल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
मिथुन
आज का दिन बिजनेस से संबद्ध जातकों के लिए मङ्गलमय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। थायराइड से प्रभावित लोग हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।टाइम मैनेजमेंट का सही न होना आपको परेशान कर सकता है।
आज का उपाय - शिव उपासना व उड़द का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।शुभ अंक -06 व 09
कर्क
छात्रों को मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। सिस्टेमैटिक स्टडी करें। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे।ऑफिस में तनाव का वातावरण बन सकता है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ से परेशानी रहेगी।
आज का उपाय --चावल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
जॉब को लेकर खुश रहेंगे।उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।छात्रों को कॅरियर को और बेहतर करने का समय आ गया है। सही दिशा में कार्य करें।अपने अच्छे परिचय का लाभ लें। स्वास्थ्य को लेकर अति प्रसन्न रहेंगे।लव लाइफ में असत्य से बचें तो बेहतर है।
आज का उपाय --अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -05 व 06
कन्या
बुध व शुक्र बिजनेस प्रोग्रेस देंगे । धार्मिक कार्य आपको संतुष्ट करेगा।।आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है। प्रेम का स्वरूप प्रदर्शित न होकर सुखद अनुभवजन्य रहेगा।स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय -- श्री गणेश जी की उपासना करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए सूर्योपासना करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 08
तुला
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा आईटी व फाइनेन्स सेक्टर के लिए बहुत ही सफलतापूर्वक परिणाम प्रदान करेंगे। आपकी कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहे गी। आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।मानसिक भय से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हेल्थ के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय ---जरूरतमंदों को अन्न वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक
बड़े व्यावसायिक परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा । अपनी जॉब पोजिशन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में शुक्र की अनुकूलता प्रेम में माधुर्यता देगी।
आज का उपाय -श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
धनु
अपने बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। जॉब में किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे।प्रेम में अत्यंत दैहिक आकर्षण से बचें।मन को सपर्पित करें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना से किसी भी प्रकार के संताप से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।असत्य से बचें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
मकर
व्यवसाय को लेकर तनाव होगा। जॉब में थोड़ा उलट फेर संभावित है।अपनी मेहनत से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य में स्किन रोग बढ़ सकते हैं। बुध व राशि स्वामी शनि शुभ व मङ्गलमय फल देंगे।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें व पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -,नीला व पीला।शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
कार्यों की अधिकता रहेगी। जॉब वर्क एकाएक बढ़ सकते हैं। छात्र क्रमबद्ध तरीक़े से पढ़ाई करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।विवाह की बात घर में उठेगी।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ व पीपल को दुग्ध ,जल व मधु अर्पित करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
मीन
जॉब को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व परिवार का बहुत योगदान रहेगा। चन्द्रमा विद्वता लेकिन भावुकता को बढ़ाता है जिससे आप सफल होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। अनायास यात्रा से बचें।
आज का उपाय -श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
