21 February 2024, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष अनुसार आज मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। तो वहीं वृषभ राशि वालों को भी बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी। कर्क राशि वाले कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। रियल स्टेट में धन का निवेश करेंगे। सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 21 February 2924
मेष राशि
मंगल प्रतिकूल है। जॉब में कुछ परेशानी आना सम्भव है। बिजनेस में धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय --व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
वृषभ राशि
आज का दिन व्यवसाय मे प्रोग्रेस से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत भाग दौड़ से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मंगल प्रेम संबंधों में तनाव देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय --तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, इसके समाधान के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --04 व 06
मिथुन राशि
बुध व शुक्र अनुकूल है। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क राशि
व्यवसाय सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। मनोवांक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। विवाह की बात शुरू होगी।
आज का उपाय --चावल दान करें।
शुभ रंग : सफेद व पीला
शुभ अंक -02 व 09
सिंह राशि
सूर्य सप्तम उच्चाधिकारियों की सहायता देंगे। गुरु भाग्य भाव में रखकर भाग्य वृद्धि करेंगे। बिजनेस स्किल का सही उपयोग करें। करियर को और बेहतर करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय --तिल का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --सूर्योपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --04 व 08
तुला राशि
जॉब को लेकर खुश होंगे। अपने वर्क व रेजल्ट से संतुष्टि रहेगी। मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखें। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही व्यवसाय के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।
आज का उपाय --घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग --सफेद व नीला।
शुभ अंक --05 व 06
वृश्चिक राशि
मंगल रियल स्टेट में सफल करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नीला।
शुभ अंक --01 व 02
धनु राशि
गुरु पंचम सन्तान को प्रोग्रेस देंगे। ऑफिस कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब को लेकर उन्नन्ति सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
आज का उपाय -- कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --01 व 09
मकर राशि
व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। गुरु व शुक्र को अनुकूल करके ही व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे।लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --07 व 08
कुंभ राशि
शनि व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक व्यावसयिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु स्वास्थ्य में विशेषकर बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करे ।
शुभ रंग --नीला व आसमानी।
शुभ अंक --06 व 08
मीन राशि
द्वितीय गुरु व्यापार में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता दिलाएंगे।छात्रों को लाभ होगा। शिक्षा सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
