17 February Aaj ka Rashifal 2024 (आज का राशिफल): ग्रहों की चाल में मेष राशि के जातक थोड़ी परेशानी झेल सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को आज के दिन बिजनेस में सफलता मिल सकती है। शनिवार के दिन सिंह राशि के जातक को लव लाइफ में फायदा दिलाएगा। वहीं दूसरी ओर कन्या राशि के जातक मित्रों की सहायता से अपने काम में सफल होंगे। मीन राशि के जातक अपनी स्टड़ी को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल।
मेष
बिजनेस में अभी स्ट्रगल का टाइम है।किसी भी प्रकार के विवादों से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है।आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृष
आज का दिन बिजनेस के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 07
मिथुन
आज का दिन बिजनेस में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -03 व 06
कर्क
व्यावसायिक करियर में उत्साहित रहेंगे। आर्थिक उन्नति का समय आ गया है।यदि आप जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --05 व 07
सिंह
ऑफिस में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।
आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 09
कन्या
करियर को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। मित्रों की हेल्प आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे , आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय-- -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल।
शुभ अंक --06 व 07
तुला
संतान के शिक्षा के प्रोग्रेस में आपका हर प्रयास अब सफल होगा। आर्थिक सुख में वृद्धि है।विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।लव लाइफ से खुश रहेंगे।
आज का उपाय ----श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें । गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृश्चिक
बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। मन आध्यात्मिक आनन्द से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।
आज का उपाय -शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाने से पाप दूर होता है।
शुभ रंग --सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --04 व 08
धनु
जॉब में सब अच्छा रहेगा। अपने उत्तरदायित्व को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। जॉब में करियर को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी।अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 02
मकर
आर्थिक उन्नति को लेकर सफल रहेंगे। छात्रों की स्टडी पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।
आज का उपाय --कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।
आज का शुभ अंक --02 व 09
कुम्भ
घर के किसी निर्माण कार्य में अति व्यस्त रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर आप खुश रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है।धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 08
मीन
जाब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। छात्र स्टडी प्लान को लेकर खुश रहेंगे। अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ करें,तिल का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
