Jaipur News: विधानसभा के पास देर रात थार का कहर, टक्कर के बाद स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा से कुछ ही दूरी पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार थार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती के पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस ने रजिस्टर्ड मालिक प्रिया चौधरी से दस्तावेज मांगे हैं और जांच तेज कर दी गई है।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार देर रात विधानसभा से सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर एक बड़ा हिट-एंड-रन का मामला सामने आया। यहां एक तेज रफ्तार लाल रंग की थार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित लाल रंग की थार ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती के पैर में फ्रैक्चर आ गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

Jaipur Thar Accident

जयपुर में विधानसभा के पास देर रात भयंकर एक्सीडेंट

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें थार की रफ्तार और हादसे का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए और उसके कई पार्ट्स सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। यही नहीं, थार ने वहां कुछ अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद थार ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया।

End of Feed