टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भारत से एक भी नाम नहीं

Most wickets In T20: बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सीपीएल के एक मैच के दौरान शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए और एक खास क्लब में शामिल हो गए। इस क्लब में राशिद खान और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं। वह इस क्लब में बांग्लादेश के इकलौते खिलाड़ी हैं। यहां तक कि इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 25 2025, 15:53 IST
टी20 के किंग 01 / 07

टी20 के किंग

टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है। लेकिन यहां कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जो अपनी गेंद से बल्लेबाजों को नचाने में माहिर हैं। राशिद खान से लेकर शाकिब अल हसन तक, ये वे गेंदबाज हैं, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट है। इस क्लब में सबसे नई एंट्री शाकिब अल हसन की हुई है। चलिए जानते हैं इस क्लब में कौन-कौन से गेंदबाज शामिल हैं। (साभार-ICC)

02 / 07Photo : ICC

500 क्लब में शाकिब की एंट्री

500 विकेट के कल्ब में नई एंट्री बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की हुई है। उन्होंने सीपीएल मैच के दौरान अपना 500वां टी20 विकेट लिया और इस खास क्लब में शामिल हो गए। वह इस क्लब में बांग्लादेश के इकलौते गेंदबाज हैं। (साभार-ICC)

03 / 07Photo : ICC

5वें गेंदबाज बने शाकिब

500 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो शाकिब अल हसन 5वें गेंदबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 448 पारी में 502 विकेट हो गए हैं, जिसमें 5 फाइफर और 12 फोर-फर शामिल है। (साभार-ICC)

04 / 07Photo : ICC

टॉप पर हैं राशिद खान

इस लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान हैं। उनके नाम 483 पारी में 660 विकेट हैं। उन्होंने 4 बार फाइफर और 17 बार फोर-फर लिया है। (साभार-X ICC)

05 / 07Photo : ICC

नंबर दो पर ड्वेन ब्रावो

लिस्ट में नंबर दो पर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हैं, जो उन्होंने 546 पारी में हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फाइफर और 11 फोर-फर लिए हैं। (साभार-ICC)

06 / 07Photo : ICC

नंबर 3 पर नरेन

लिस्ट में नंबर 3 पर सुनील नरेन हैं। उन्होंने 547 पारी में 590 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक फाइफर और 12 फोर-फर लिया है। (साभार-ICC)

07 / 07Photo : ICC

नंबर 4 पर इमरान ताहिर

लिस्ट में नंबर 4 पर इमरान ताहिर हैं। 419 पारी में ताहिर ने 554 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 फाइफर और 12 फोर-फर लिया है। (साभार-ICC)