Sonakshi-Zaheer की तरह इश्क में बगावती हो गए थे ये TV कपल्स, खानदान से रिश्ते तोड़ बसाया घर

TV Couples Married Against Family Approval: खबर आई थी की सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से एक्ट्रेस के माता-पिता खिलाफ थे। ऐसे में इसी तरह टीवी के कपल्स ने माँ-बाप से बगावत कर एक दूजे संग सात फेरे लिए थे, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Jul 15 2024, 16:15 IST
Sonakshi-Zaheer की तरह इन TV कपल्स के माँ-बाप ने उठाई थी रिश्ते पर उंगलीImage Credit : Instagram01 / 07

Sonakshi-Zaheer की तरह इन TV कपल्स के माँ-बाप ने उठाई थी रिश्ते पर उंगली

​TV Couples Married Against Family Approval: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में खबर आई थी की एक्ट्रेस ने परिवार वाले इस अलग धर्म की शादी के खिलाफ हैं। ऐसे में सोनाक्षी और जहीर के माता-पिता की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी काफी सेलेब्स हैं जिन्होंने परिवार से बगावत कर सात फेरे लिए।। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम। ​

मंदिरा बेदी-राज कौशल (Mandira Bedi-Raj Kaushal)Image Credit : Instagram02 / 07

मंदिरा बेदी-राज कौशल (Mandira Bedi-Raj Kaushal)

रिपोर्ट्स की माने तो मंदिरा बेदी और राज कौशल ने भी परिवार से बगावत कर एक दूजे के गले में वरमाला डाली। दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी और साल 2021 में राज ने अंतिम सांस ली।

सुद्धा चंद्रा-रवि डांग (Sudha Chandran and Ravi Dang)Image Credit : Instagram03 / 07

सुद्धा चंद्रा-रवि डांग (Sudha Chandran and Ravi Dang)

सुद्धा चंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की एक्ट्रेस के माता-पिता ने उनकी और रवि की शादी का विरोध किया क्योंकि वह पंजाबी है और वह तमिल से।

गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी (Gurmeet Choudhary-Debina Bonnerjee)Image Credit : Instagram04 / 07

गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी (Gurmeet Choudhary-Debina Bonnerjee)

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने भागकर अपने एक मित्र की मौजूदगी में विवाह कर लिया और उनके माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं थी।

करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु (Karan Singh Grover-Bipasha Basu)Image Credit : Instagram05 / 07

करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु (Karan Singh Grover-Bipasha Basu)

रिपोर्ट्स की मानें तो करण सिंह ग्रोवर की दो शादियाँ पहले हो चुकी थी। ऐसे में बिपाशा बसु के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि कपल ने साल 2016 में धूम धाम से शादी की थी।

अर्चना पूरन सिंह-परमित सेठी (Archana Puran Singh-Parmeet Sethi) Image Credit : Instagram06 / 07

अर्चना पूरन सिंह-परमित सेठी (Archana Puran Singh-Parmeet Sethi)

अर्चना पूरन सिंह के पहले पति से तलाक के चलते परमित सेठी के माता-पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में इस कपल ने साल 1992 में भाग कर शादी कर ली थी।

(कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह) Krushna Abhishek-Kashmera ShahImage Credit : Instagram07 / 07

(कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह) Krushna Abhishek-Kashmera Shah

टीवी कपल कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने शादी लॉस वेगस में साल 2013 में की थी। इस कपल ने शादी को कई साल तक छुपाया क्यूंकी परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!