नकली बाल लगाकर शूटिंग करने पहुंची कैंसर पीड़िता Hina Khan, शर्ट के नीचे टेप लगाकर छुपाए जख्म के निशान

Hina Khan Back to Work after Breast Cancer Diagnosis: अभी कुछ समय पहले ही टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की खबर से सभी को चौंका दिया था। अब अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने के बाद हिना खान नकली विग लगाकर काम पर वापस आ गई हैं। आइए देखते हैं।

Authored by: Swati MishraUpdated Jul 15 2024, 15:42 IST
विग लगाकर काम पर लौटी Hina Khan01 / 07

विग लगाकर काम पर लौटी Hina Khan

Hina Khan Back to Work after Breast Cancer Diagnosis: अभी कुछ समय पहले ही टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की खबर से सभी को चौंका दिया था। अब अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने के बाद हिना खान नकली विग लगाकर काम पर वापस आ गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की है। आइए देखते हैं।

02 / 07

हिना खान ने लगाए नकली बाल

टीवी अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। हालांकि अब वह नकली बाल लगाकर काम पर वापस लौट आईं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा की है।

03 / 07

हिना खान ने टेप से छुपाया अपना जख्म

हिना खान ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा की हैं, जिसमें पर टेप से अपने जख्म को छुपाती नजर आ रही है।

04 / 07

हिना खान की मुस्कान है उनकी मजबूती

टीवी अभिनेत्री हिना खान द्वारा साझा की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री खुश हैं और मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ने के बाद काम पर वापस लौट आई हैं।

05 / 07

हिना खान ने कराया अपना मेकअप

हिना खान ने पोस्ट करते हुए लिखा "अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें, चाहे वे कितने भी कम क्यों न हों। ये दिन अभी भी महत्वपूर्ण हैं। बदलाव को स्वीकार करें, अंतर को अपनाएँ और इसे सामान्य बनाएँ।

06 / 07

हिना खान को देख खुश हुए फैंस

हिना खान को देख उनके फ़ैस काफी खुश हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट करते हुए यह भी लिखा है कि "मुझे अपना काम पसंद है। जब मैं काम करती हूँ तो मैं अपने सपनों को जीती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं काम करते रहना चाहती हूं।

07 / 07

सबके लिए प्रेरणा बन गई हैं हिना खान

हिना ने अभी को प्रेरणा देते हुए कहा "आप सभी खूबसूरत लोग जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं,याद रखें, यह आपकी कहानी है, यह आपका जीवन है। आप तय करें कि इससे क्या बनाना है। हार न मानें और वह खोजें जो आपको पसंद है।