अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपने तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में कपल मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी साथ नजर आ रही हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि कपल का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन ये केवल अफवाह है तलाक की खबरों के बीच कपल तीन बार साथ नजर आ चुके हैं। तलाक की अफवाहों के बाद पहली बार पिछले महीने कपल आराध्या बच्चन के स्कूल, धीरूभाई अंबानी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के खराब रिश्ते की चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। जिसके बाद तलाक की सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। बता दें कपल नए साल की छुट्टियों से वापस लौट रहे हैं।
हाल ही में वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या राय के बगल में चलते हुए आराध्या अचानक उछल पड़ीं। जिसके बाद मां ऐश्वर्या राय ने बेटी पूछा, "क्या तुम्हें किसी ने धक्का दिया?" लेकिन उस समय आराध्या बस मुस्कुरा दी।
इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि अभिषेक कार के पास आराध्या और ऐश्वर्या का इंतजार कर रहे हैं और जैसी ही आराध्या और ऐश्वर्या कार के अंदर जाती हैं अभिषेक दरवाजा बंद कर देते हैं। अपनी कार में अंदर जाने से पहले ऐश्वर्या पपराजी से नया साल मुबारक हो। भगवान भला करे कहती हैं।
इस वायरल हुई तस्वीरे में अभिषेक ने स्वेटशर्ट, काली पैंट और सफेद जूते पहने हैं। वहीं ऐश्वर्या ब्लैक स्वेटशर्ट, मैचिंग टाइट्स और स्नीकर्स में नजर आईं। आराध्या ने ब्लू रंग की स्वेटशर्ट, डेनिम और जूते पहने हैं।
तलाक की अफवाहों के बाद पहली बार पिछले महीने कपल आराध्या बच्चन के स्कूल, धीरूभाई अंबानी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच खराब रिश्ते की अफवाहें पिछले साल जुलाई में शुरू हुईं जब ऐश्वर्या और उनकी बेटी अनंत अंबानी की शादी में अमिताभ, जया, अभिषेक, श्वेता, अगस्त्य नंदा और नव्या नंदा सहित परिवार के बाकी सदस्यों से अलग पहुंचीं थी।