Bihar Panchayat Election Result 2021: कई दिग्गज उम्मीदवारों को लगा तगड़ा झटका, जानिए कौन कहां से जीता
आज बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना हो रही है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। कई जगहों के परिणाम भी आ चुके हैं। यहां जानए पंचायत चुनावों के नतीजों का हर अपडेट-
बिहार में 10वें चरण के पंचायत चुनाव में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है क्योंकि आज इन चुनावों की मतगणना हो रही है। कई जगहों पर दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा है। कुल 93725 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। मतगणना के सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और मतगणना केंद्रों के अंदर केवल चुनिंदा लोगों को ही आने की अनुमति है। यहां हम आपको चुनाव से जुड़ा हर ताजा अपडेट दे रहे हैं।
पूर्णिया का कुछ ऐसा है हाल
पूर्णियां जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31 से वी मोहम्मद ने चुनाव जीत लिया है। वहीं बैसा प्रखंड से नंदनिया पंचायत से साजिया तब्स्सुम जीत गई हैं। इसके अलावा आसियानी पंचायत से अकेला खातून चुनाव जीत गई हैं। इसके अलावा बांका के बेलहर से मुन्नी देवी जीत गई हैं।
शिवहर के परिणाम
शिवहर में रोचक परिणाम सामने आ रहे हैं। यहां अधिकांश पुराने चेहरों को जनता ने नकार दिया है। विशंभरपुर पंचायत से किरण देवी नई मुखिया चुनी गई हैं। तरियानी छपरा पंचायत से मुखिया श्यामबाबू सिंह ने जिस सीट पर खुद की बजाय अपनी बहू अर्पणा सिंह को लड़ाया था वो भी जीत गई हैं। सोनबरसा पंचायत से गीता देवी ने निवर्तमान मुखिया को करारी शिकस्त दी है।
सुपौल का हाल
सुपौल: डगमारा पंचायत से गंगा प्रसाद साह ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी होम नारायण साह को 500 से अधिक मतों से हराया। वहीं हरियाही पंचायत में सरयुग मंडल ने जगदीश ठाकुर को 300 से ज्याद वोटों से हराकर मुखिया का चुनाव जीत लिया है। दिघीया पंचायत से चंद्रकला देवी चुनाव जीत गई हैं जबकि बेला श्रृंगार पंचायत से चंद्रकला देवी चुनाव जीत चुकी हैं।
नए चेहरों पर वोटरों का भरोसा
कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं और दिग्गज भी चुनाव हार गए हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी चुनाव जीत गईं हैं। शिवहर में दो मुखियों की गई कुर्सी और यहा मतदाताओं ने दो नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
बांका जिले और डुमरिया का हाल
ज्योति कुमारी ने बांका जिले के बेलहर प्रखंड की हथियाडाढा पंचायत से मुखिया का चुनाव जीत लिया है। वहीं डुमरिया पंचायत से सोनी देवी को मुखिया पद से जीत मिली है। वहीं रोहताश जिले के करगहर प्रखंड में बक्सड़ा पंचायत से गुलबासो पांडे ने 600 से अधिक वोटों से मुखिया का चुनाव जीत लिया है जबकि इसी प्रखंड में सिवन से मीरा देवी मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं।
भभुआ प्रखंड के नतीजे
भभुआ प्रखंड: रतवार पंचायत से मुखिया पद पर रामाशीष पाल चुनाव जीत गए हैं वहीं रूपपुर पंचायत से मुखिया पद पर सुग्रीव पासवान की जीत हुई है। मनिहारी पंचायत से क्षेत्र पंचायत सदस्या यानि बीडीसी पद पर भाग 1 से बंदरावती देवी चुनाव जीतीं हैं।
बेगूसराय और मोतिहारी के परिणाम
बेगूसराय: मंसूरचक प्रखंड की साठा पंचायत से पंचायत समिति पद पर अस्मिता प्रियदर्शी ने शानदार जीत हासिल की है जबकि चिरंजीवीपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया नीलम देवी चुनाव हार गई हैं और प्रभात कुमार ने उन्हें शिकस्त दी है। मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड की जीतापुर पंचायत से प्रभा देवी एवं झंझरा से नगेंद्र प्रसाद मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।
रोहतास और बक्सर प्रखंड के नतीजे
रोहतास के राजपुर प्रखंड की पड़रिया पंचायत से संतोष कुमार सिंह मुखिया बने हैं जबकि बक्सडा पंचायत से गुलबासो पांडेय ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है। वहीं बक्सर की बात करें तो पंचायत समिति सदस्य केशोपुर दक्षिणी से आशा देवी विजयी हुई हैं जबकि पंचायत समिति सदस्य केशोपुर उत्तरी से कन्हैयालाल मिश्र चुनाव जीत गए हैं।
सामने आने लगे हैं नतीजे
पटना के अथमलगोला स्थित रामनगर दियारा से संध्या देवी ने चुनाव जीता। वहीं मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड की जीतापुर पंचायत से प्रभा देवी चुनाव जीत गई हैं। जीतपुर से चंदा देवी तथा झंझरा से लवकेश सिंह को पंचायत चुनाव का प्रतिनिधि चुना गया है।
कुछ देर में पहला नतीजा आने की उम्मीद
मतगणना के साथ ही काउंटिंग सेंटर्स पर लोगों की चहल पहल बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तक कहीं से कोई नतीजा घोषित नहीं हुआ है। 10 बजे तक पहला नतीजा आने की पूरी संभावना है। पुलिस प्रशासन लगातार इस कोशिश में जुटा हुआ है कि मतदान केंद्रों के बाहर ज्यादा भीड़ ना जुटे।
मतदान केंद्रों के बाहर जुटी भीड़
मतदान केंद्रों के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों की काफी भीड़ जुटी हुई है। अब से कुछ देर बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। कैमूर, वैशाली, नालंदा और गोपालगंज सहित कई प्रखंड़ों में समर्थकों ने अपने उम्मीदवारों के नतीजे घोषित होने से पहले ही स्वागत की तैयारी कर ली है और समर्थक फूल-मालाएं साथ लेकर आए हैं।
मतगणना जारी
पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। 24,816 सीटों के लिए 93 हजार से अधिक उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत का इंजार कर रहे हैं। अब से कुछ देर बाद ही नतीजे आने भी शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना के लिए अब कुछ ही मिनट का समय शेष रह गया है। मतगणना केंद्रों के बाहर और अंदर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मतदान केंद्रों के बाहर भी कई जगह यातायात को डायवर्ट किया है। उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं जिन्हें सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
इन जिलों औऱ प्रखंडों के लिए हो रही है मतगणना
10वें चरण के मतदान में अब तक का सर्वाधिक मतदान यानि 64 फीसदी वोटिंग हुई थी। आज पटना, गया, कैमूर, वैशाली, औरंगाबाद, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, भोजपुर, कटिहार, अररिया समेत कई जिलों और प्रखंडों के लिए मतगणना हो रही है।
मतगणना केंद्रों पर पहुंचना शुरू हुए उम्मीदवारों के समर्थक
सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवारों के समर्थक पहुंचना शुरू हो गए हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस ने कड़ी सुरक्षी की है और अंदर जाने के लिए केवल चुनिंदा लोगों को अनुमति है तथा कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के एक घंटे बाद ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।
इन उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
आज आने वाले नतीजों में जिला परिषद सदस्य के 118, मुखिया के 817, पंचायत समिति सदस्य के 1106, वार्ड सदस्य के 10981, सरपंच के 817 एवं पंच के 10981 पदों सहित कुल 93725 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इससे पहले 9 चरण की मतगणना हो चुकी है।

