Noida Foundation Day: नोएडा स्थापना दिवस इस बार होगा बेहद खास, जानिए क्या-क्या होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:55 PM IST

Noida Foundation Day: नोएडा स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' शिरकत करेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है।

Noida Foundation Day: नोएडा स्थापना दिवस इस बार होगा बेहद खास, जानिए क्या-क्या होगा
Photo Credit: Twitter

Celebration Noida Foundation Day : कोरोना संकट काल के बाद नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस बार जश्न के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष प्राधिकरण अधिकारियों ने तीन दिवसीय स्थापना दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। 16 से 18 अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बैठक ली। इसमें संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कालेज पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, प्रसिद्ध गायकों द्वारा संगीत कार्यक्रम आदि आयोजन होगा।

75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

स्थापना दिवस के अवसर पर प्राधिकरण द्वारा 3 दिन तक रंगारंग कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बड़े ही धूमधाम के साथ यह स्थापना दिवस मनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' शिरकत करेंगे। जिनसे इस अवसर पर करीब 100 करोड रुपए की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाएगा। 

16, 17 और 18 अप्रैल को होंगे प्रोग्राम

सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि इन सभी में से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। यह स्थापना दिवस 16, 17 और 18 अप्रैल को आयोजित होंगे। इस दौरान सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

कोरोना संकट काल के बाद नोएडा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसलिए लोगों में काफी उत्साह है इस उत्सव रूपी आयोजन को लेकर। तीन दिवसीय इस आयोजन में रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!