ढलती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स का आना आम बात है, लेकिन इन दिनों कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगती है। इससे छुटकारा पान के लिए महिलाएं कई तरह के क्रीम-पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर मुंहासे, डलनेस या असमान रंगत को कम करने के लिए हर जतन करती हैं। लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग और मददगार बनाने में सहायक माना जाता है। ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्स कर स्किन को जवां और खूबसूरत बनाते हैं। चलिए जानते हैं कौन सा ड्रिंक त्वचा के लिए है वरदान।
नींबू पानी
अगर आप स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाना चाहती हैं तो अपने दिन की शुरुआत आप गर्म नींबू के साथ करें। यह हाइड्रेटिंग, डिटॉक्सीफाइंग और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन उत्पादन में भी मदद करता है। यह ड्रिंक शरीर से विषाक्त पर्दाथों को बाहर निकालता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं,जो त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक है। एलोवेरा जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ साथ इसे कोमल बनाने में भी सहायक माना जाता है। एलोवेरा स्किन के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
चुकंदर और गाजर का जूस
चुकंदर और गाजर का जूस त्वचा को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है। चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जबकि गाजर बीटा-कैरोटीन (विटामिन ए) से भरपूर होता है, जो त्वचा को साफ करने में सहायक माना जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है।
