इस मिठाई को कभी ना नहीं कहते यो यो हनी सिंह, जितना शानदार स्वाद उतना खास है इतिहास

Yo Yo Honey Singh की इस पसंदीदा मिठाई में विटामिन और फाइबर भरपूर होते हैं। हालांकि, इसमें चीनी, घी और मावा काफी मात्रा में इस्तेमाल होता है। इसलिए इसे स्वाद के लिए खाना चाहिए, पेट भरने के लिए नहीं।

Honey SIngh Favourite Sweet: फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी पसंदीदा मिछाई कौन सी है। यह स्वीट डिश उन्हें इतनी ज्यादा पसंद है कि वह उसे खाने से कभी मना नहीं करते। यूं तो इस मिठाई को ज्यादातर लोग भारत की समझते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। हम जिस मीठे की बात कर रहे हैं वो है- गाजर का हलवा

yo yo honey singh

यो यो हनी सिंह को हद से ज्यादा पसंद है गाजर का हलवा।

गाजर का हलवा भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में शुमार है। गर्मागर्म हलवा, ऊपर से मेवे की परत और घी की खुशबू..स्वाद ऐसा कि नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सर्दियों में तो ये लगभग हर घर में एक ना एक बार जरूर बनती है। शादी ब्याह जैसे अवसरों पर तो मुमिकन है ये बारहों महीने मिल जाए।

End of Feed