Viral Recipe in Hindi: अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं और साल 2025 के अंत में या फिर नए साल की शुरुआत में कुछ बहुत ही टेस्टी सा बनाकर खाना चाहते हैं। तो बता दें कि, सोशल मीडिया पर कुछ नए, आसान और जबरदस्त स्वाद वाली डिशेज ने तूफान मचा दिया है। जिन्हें आप भी एक बार बनाकर स्वाद के चटकारे ले सकते हैं। देखें इस साल की बेस्ट वायरल 3 रेसिपीज -
मसाला ओट्स खिचड़ी
जो लोग हेल्दी खाना चाहते थे, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं, उनके लिए 'मसाला ओट्स खिचड़ी' बेस्ट साबित हुई है। इसमें ओट्स को देसी घी, जीरा, हरी मिर्च और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है, और ऊपर से दही या छाथ के साथ सर्व किया जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर, फाइबरयुक्त और पचने में आसान डिश है, जो नाश्ते और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट है। यह उन सभी का फेवरेट बन गया है जो फिटनेस के प्रति जागरूक हैं।
आमरस चीजकेक
इस साल गर्मियों में एक नई मिठाई ने दिल जीत लिया - आमरस चीजकेक भारत के पारंपरिक आमरस को वेस्टर्न नो-बेक चीजकेक के साथ मिलाकर बनाई गई यह डिश फ्यूजन फूड का बेस्ट उदाहरण बन गई है। मीठे आम का पल्प, क्रीमी चीज़ और बिस्कुट की क्रंची परत... स्वाद ऐसा कि मुंह में पानी आ जाए। यह घर की महफिलों और पिकनिक की पहली पसंद बन गया है।
मैजिक डोसा
इस रेसिपी के लिए आपको न तो चावल भिगोने की जरूरत है, न ही रातभर फरमेंटेशन का इंतजार करना है। बस सूजी, दही और कुछ मसालों का मिश्रण बनाएं, पैन पर डालें और क्रिस्पी-नर्म डोसा तैयार है।ऑफिस जाने वाले युवाओं और स्टूडेंट्स के बीच यह सुपरहिट बन गया है।
