Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में कुछ दिनों का समय बचा है। यह साल कई लोगों के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। इस साल कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से फैशन गोल्स सेट कर दिए। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रेड कार्पेट लुक से लेकर वेडिंग लुक की इस साल खूब चर्चा रही। एक तरफ जहां बॉलीवुड हसीनाओं ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना परचम लहराया तो दसरी तरफ कुछ हसीनाओं ने अपने लुक से फैशन ट्रेंड ही सेट कर दिया। आज हम उनकी हसीनाओं की बात करेंगे जिनके रेड कार्पेट लुक की खूब चर्चा रही।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला इवेंट 2023 में डेब्यू किया था। जहां एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक से पूरी लाइमलाइट लूट थी। एक्ट्रेस के इस लुक की सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चर्चा रही थी। आलिया इवेंट में कीमती मोतियों से जड़े एक बेहद शानदार व्हाइट गाउन में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस व्हाइट लुक से खूब धमाल मचाा था। उन्होंने अपने स्टाइल से एक फैशन ट्रेंड सेट कर दिया था।
डायना पेंटी
डायना पेंटी के कान्स लुक की काफी चर्चा रही थी। डायना पेंटी ने पैंट्स और क्रॉप जैकेट में यहां के रेड कारपेट पर वॉक किया था। मिनिमल लुक और खुले बालों में डायना ने रेड कारपेट पर धमाल मचा था। एक्ट्रेस का यह लुक काफी चर्चा में रहा था।
सारा अली खान
सारा अली खान ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। कान्स के रेड कार्पेट पर सारा ने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी। सैफ अली खान की बेटी सारा ने देसी अवतार से सभी को घायल कर दिया। एक्ट्रेस कान्स रेड कार्पेट प्रेजेंस में सबसे अलग दिखी थीं। उन्होंने दुल्हन की तरह सजकर ग्रैंड एंट्री ली थी। सारा ने अपने कान्स डेब्यू ने अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए हुए आइवरी लहंगा को चूज किया था।
मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी इसी साल अपना कान्स डेब्यू किया। एक्ट्रेस के लुक की इस साल काफी चर्चा रही। पहले दिन मृणाल ठाकुर ने काले रंग के बॉडीसूट, शीयर पैंट और एक सीक्विन्ड जैकेट के साथ सिजलिंग आउटफिट में नजर आईं थीं। जबकि दूसरे लुक में वह साड़ी में नज़र आई थीं और तीसरे लुक में एक्ट्रेस फ्यूजन आउटफिट में नजर आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा
मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सभी के होश उड़ा दिए थे। इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आई थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था।
