झुर्रियों की होगी छुट्टी, बस रात को चेहरे पर लगाएं नेचुरल चीजों से बनी कोलेजन क्रीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 20, 2025, 09:36 AM IST

कोलेजन त्वचा की निखार को बरकरार रखने का काम करता है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है और चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं। ऐसे में यहां हम आप नेचुरल कोलेजन क्रीम बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

त्वचा को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि चेहरे के नूर को बरकरार रखने में कोलेजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है। इसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगती है। ऐसे में रिंकल फ्री त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में नेचुरल चीजों से बनी क्रीम का इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें नेचुरल क्रीम।

घर पर कैसे बनाएं कोलेजन क्रीम (Image: istock)

घर में कैसे बनाएं कोलेजन क्रीम

इस क्रीम को बनाने के लिए 1 चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब एक पैन में चुकंदर का रस डालें और इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च और 70ml गुलाब जल मिलाएं। इन तीनों चीजों को क्रीम जैसा होने तक उबालें। अब 2 चम्मच अलसी को 1 कप पानी में तब तक उबालें जब तक ये जेल जैसा नहीं बन जाता। अब तैयार क्रीम में अलसी का जेल मिलाएं। इसमें 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल और कुछ बूंदें जोजोबा तेल की मिलाकर शेक करें। कोलेजन वाली क्रीम बनकर तैयार है। अब इसे एक कंटेनर में भरें और इस्तेमाल करें।

End of Feed