World Laughter Day 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे, क्या है इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 6, 2023, 01:54 PM IST

वर्ल्ड लाफ्टर डे हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 7 मई को मनाया जाएगा। हर साल दुनिया भर के 70 से अधिक देश मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाते हैं। विश्व हंसी दिवस लोगों को हंसी और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

World Laughter Day: लाफिंग इज गुड फॉर हेल्थ ये कहावत तो हम सभी लोग बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। ये सच भी है। हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जो व्यक्ति हमेशा खुश रहता है उसे बीमारियों का खतरा कम रहता है। वर्ल्ड लाफ्टर डे हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 7 मई को मनाया जाएगा। हर साल दुनिया भर के 70 से अधिक देश मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाते हैं। विश्व हंसी दिवस लोगों को हंसी और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

Untitled design

वर्ल्ड लाफ्टर डे (Source:istock)

विश्व हंसी दिवस विश्व शांति प्रकट करने और हंसी के माध्यम से वैश्विक चेतना का निर्माण करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि "लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन" और मनोवैज्ञानिक और डॉक्टर इससे सहमत भी हैं।

End of Feed