क्या होता है Elder Abuse, 15 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

Elder Abuse: हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। जानिएएल्डर अब्यूज क्या है, बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के प्रकार, इसके कारण और इस दिन को मनाने का उद्देश्य क्या है।

Elder Abuse: बुजुर्ग किसी भी परिवार की सबसे बड़ी ताकत और अनुभव का खजाना होते हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी अपने बच्चों और परिवार के लिए मेहनत की होती है। लेकिन दुख की बात यह है कि कई बार बढ़ती उम्र के साथ उन्हें सम्मान और प्यार की जगह उपेक्षा, तिरस्कार या गलत व्यवहार का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बुजुर्गों को सिर्फ देखभाल ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा भी मिलनी चाहिए।

World Elder Abuse Awareness Day

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहर दिवस क्यों मनाया जाता है, क्या है इसका उद्देश्य

क्या होता है एल्डर अब्यूज

एल्डर अब्यूज (Elder Abuse) का मतलब है किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार करना। यह सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं है। किसी बुजुर्ग को बार-बार अपमानित करना, उनकी बातों को नजरअंदाज करना, उन्हें अकेला छोड़ देना या उनके पैसे और संपत्ति का गलत इस्तेमाल करना भी बुजुर्ग दुर्व्यवहार माना जाता है।

End of Feed