Women's Day Rangoli Design: महिलाओं ने समाज को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वो घरेलू कामों के अलावा समाज के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपने कौशल का प्रदर्शन करती हैं। उनका योगदान शिक्षा, सेवा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में बेहद खास है। हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता हासिल करने के संघर्ष को याद करने का भी अवसर होता है। ऐसे में आप अपने कॉलेज, दफ्तर और घर के दरवाजे पर खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रंगोली डिजाइन्स (Happy Women's Day 2024 Rangoli Easy Designs With Dots, Photos) -
1) क्या है महिला दिवस 2024 का थीम?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में इस दिन को Inspire Inclusion (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) थीम के साथ मनाया जाएगा।
2) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रंगोली डिजाइन
3) महिला दिवस का महत्व
महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस दिन को मनाने का मकसद है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है।
4) कब हुई थी महिला दिवस की शुरुआत?
बता दें कि इस दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में हुई थी, जब महिलाएं बेहतर कामकाजी परिस्थितियों, मताधिकार और समान वेतन की मांग कर रही थीं। धीरे-धीरे यह आंदोलन दुनियाभर में बड़े स्तर पर बन गया और 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी।
