महंगे फर्नीचर के बाद भी घर क्यों लगता है Cheap? आखिर कहां हो जाती है चूक

कई लोग हर चीज अलग-अलग पसंद करके खरीद लेते हैं। नतीजा यह होता है कि घर किसी फर्नीचर शोरूम जैसा लगने लगता है, घर जैसा नहीं।

महंगा सोफा। डिजाइनर डाइनिंग टेबल। महंगी लाइटिंग। फिर भी घर में वह क्लास और एलिगेंस नहीं दिखता, जिसकी आपने उम्मीद की थी। इंटीरियर डिजाइनर मानते हैं कि खूबसूरत घर सिर्फ महंगी चीजों से नहीं बनता। सही रंग, संतुलन, रोशनी और साफ-सफाई जैसी छोटी-छोटी बातें ही किसी घर को प्रीमियम लुक देती हैं। आइए जानते हैं, वे कौन सी गलतियां हैं जिनकी वजह से महंगे फर्नीचर के बाद भी घर सस्ता दिखने लगता है:

Home Decor Mistakes

घर सजाने में हो जाती है ये आम गलतियां (Photo: iStock)

हर चीज का एक साथ दिखना

कई लोग घर में सजावट की हर पसंदीदा चीज एक साथ रख देते हैं। बड़ा सोफा, भारी सेंटर टेबल, कई शोपीस और रंग-बिरंगे कुशन। इससे कमरा भरा-भरा और बिखरा हुआ लगता है। डिजाइन एक्सपर्ट कहते हैं कि 'लेस इज मोर' का नियम अपनाइए। कमरे को थोड़ा खुला रहने दें। खाली जगह भी डिजाइन का हिस्सा होती है।

End of Feed