World Toilet Day: गंदगी, टूटी कुंडी और असुरक्षित माहौल! पब्लिक टॉयलेट में महिलाओं को क्यों करना पड़ता है समझौता?

World Toilet Day: महिलाएं पब्लिक टॉयलेट जाने से क्यों बचती हैं? जानें सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी, सुरक्षा, प्राइवेसी, पीरियड्स और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां और इनके समाधान।

कभी गौर किया है कि घर से बाहर निकलते समय महिलाएं सिर्फ यह नहीं सोचतीं कि कितना समय लगेगा, रास्ते में ट्रैफिक मिलेगा या नहीं, बल्कि यह भी सोचती हैं कि जरूरत पड़ने पर टॉयलेट कहां मिलेगा? लंबी कार यात्रा हो, बाजार में खरीदारी करनी हो या ऑफिस से लौटते हुए रास्ते में कहीं रुकना हो, महिलाओं की एक चिंता अक्सर साथ चलती है- वहां साफ टॉयलेट होगा भी या नहीं?

World Toilet Day

साफ वॉशरूम आज भी नहीं मिलते, World Toilet Day मना तो रहे हैं लेकिन लेडीज को ये हक कब मिलेगा (AI Image)

कई बार तो टॉयलेट सामने होता है, लेकिन उसकी हालत देखकर कदम अपने आप पीछे हट जाते हैं। कहीं फर्श गंदा है, कहीं पानी नहीं है, कहीं दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। कभी लगता है कि अंदर जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में महिला क्या करती है? पानी पीना कम कर देती है, अपनी जरूरत रोक लेती है और घर पहुंचने का इंतजार करती है।

End of Feed