तुलसी में नींबू के छिलके क्यों डालते हैं, क्या नींबू के छिलके तुलसी के पौधे के लिए अच्छे होते हैं

lemon peels in tulsi plant: तुलसी के पौधे में नींबू के छिलके डालना कितना फायदेमंद है? जानें इसके फायदे, सही उपयोग का तरीका और किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान।

lemon peels in tulsi plant: घर की बालकनी या आंगन में लगी तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था और स्वास्थ्य का प्रतीक होती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ बना रहे। इसी देखभाल के बीच अक्सर एक सवाल उठता है- क्या नींबू (Lemon) के छिलके तुलसी में डालना सही है? दरअसल, किचन वेस्ट के रूप में बचने वाले नींबू के छिलके सही तरीके से इस्तेमाल किए जाएं, तो ये तुलसी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

lemon peels in tulsi plant benefits, tulsi plant photo

नींबू के छिलके तुलसी के पौधे में डालने से क्या होता है

तुलसी के पौधे में नींबू के छिलके रखने की वजह

तुलसी के पौधे पर अक्सर छोटे-छोटे कीड़े, माहू (aphids) या चींटियां लग जाती हैं, जो पत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। नींबू के छिलकों में मौजूद तीखी खुशबू और प्राकृतिक तत्व इन कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं। जब आप छिलकों को मिट्टी में डालते हैं या उनका हल्का घोल बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करता है, बिना किसी केमिकल के नुकसान के।

End of Feed