कृति सेनन कभी घंटे भर में खाती थीं एक रोटी, क्यों खाने में इतना टाइम लगाते हैं बच्चे, पेरेंट्स कैसे छुड़ाएं आदत

हमारे आपके घर में भी ऐसा एक बच्चा जरूर होगा, जिसे खाना खिलाना किसी मिशन से कम नहीं लगता। ऐसे में का परेशान होना लाजमी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह छोटी थीं तो खाने में बहुत ज्यादा समय लगाया करती थीं। बकौल कृति वो स्कूल से आने के बाद 2 घंटे तक लंच करती ही रहती थीं। वो एक घंटे में एक रोटी खाती थीं। कृति की इस आदत से उनकी मां को बहुत गुस्सा आता था। कृति ने ये भी बताया था कि, 'कई बार ऐसा हुआ जब एक घंटे बाद तक कटोरी में दाल वैसे ही पड़ी रहती। मां जब देखती तो गुस्से में पूरी दाल दीवार पर फेंक देतीं। फिर जब दीवार की तरफ देखतीं तो और मुझसे कहतीं कि अब जा, तू ही इसे साफ कर। '

Kriti Sanon

क्यों कुछ बच्चे खाने में लगा देते हैं घंटा भर समय (Photo: Kriti Sanon Instagram)

हमारे आपके घर में भी ऐसा एक बच्चा जरूर होगा, जिसे खाना खिलाना किसी मिशन से कम नहीं लगता। ऐसे में का परेशान होना लाजमी है। लेकिन परेशान होने से कुछ नहीं होगा। दरअसल ये बहुत सामान्य है और बहुत से बच्चे ऐसा करते हैं। हालांकि इस आदत को छुड़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कुछ बच्चे इतना धीरे क्यों खाते हैं और कैसे उनकी ये आदत काफी हद तक छुड़ाई जा सकती है।

End of Feed