Shower Everyday in Winters: सर्दियों में जब सुबह सुबह नहाने की बात होती है तो मानों रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ज्यादातर लोग सर्दियों में सुबह नहाने से कतराते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सर्दियों में भी रोजाना नहाते हैं। दुनिया भर के स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना नहाने से हमारी त्वचा पर निगेटिव असर होता है। जो लोग सर्दियों में भी रोजाना नहाते हैं वो अभी से ही सावधान हो जाएं क्योंकि इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में रोजाना नहाने के क्या क्या नुकसान हैं।
सर्दियों में नहाने के नुकसान क्या हैं -What are the disadvantages of bathing in winter?
अगर आप सर्दियों में लंबे समय तक गर्म पानी से नहाते हैं तो ये स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे शरीर की नमी कम हो जाती है। जिसके कारण त्वचा में रूखापन बना रहता है।
स्किन एक्सपर्ट्स की माने तो उनका कहना है कि सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने से नाखून खराब हो सकते हैं। ऐसे में सर्दियों में दो या तीन दिनों में एक बार नहाएं। इससे स्किन की नमी भी बरकरार रहेगी और नाखून भी खराब नहीं होंगे।
एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर में सुस्ती आती है। दरअसल, गर्म पानी से नहाकर बॉडी रिलैक्स मोड में आ जाती है और इंसान को नींद आती है जिससे पूरे दिन थकान सी महसूस होती है।
