World Food Safety Day Date and History:
हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य लोगों में खाने के प्रति सुरक्षा का महत्व बताना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने,खाद्य के महत्व को बताने और लोगों को खाद्य सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए 7 जून को वर्ल्ड सेफ्टी मनाने की घोषणा की थी। बता दें कि हर साल भुखमरी के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसी को देखते हुए वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाने की शुरुआत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) इस दिन को मनाने के लिए कई देशों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जो भोजन हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का इतिहास - History of World Food Safety Day
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में की गई थी। इसे पहली बार 7 जून, 2019 को मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोगों को फूड पॉइजनिंग से बचाया जा सके। खाद्य सुरक्षा यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि जो भोजन हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान न पहुं चाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) इस दिन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का महत्व - Importance of World Food Safety Day
खाद्य सुरक्षा एक बेहद गंभीर मुद्दा है जो सभी को प्रभावित करता है। असुरक्षित भोजन विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। खराब खाना खाने की वजह से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियों तक और यहां तक व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इसलिए फूड सेफ्टी बेहद जरूरी है। इस बारे में लोगों को सचेत और जागरूक करने के लिए वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे को दुनिया भर के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2024 थीम - World Food Safety Day 2024 Theme
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2024 की थीम 'खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित के लिए तैयारी (Food Safety: Prepare for the Unexpected) है।
