चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर दिन के समय स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं लेकिन नाइट स्किन केयर रूटीन नहीं अपनाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि नाइट स्किन केयर भी स्किन के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि नाइट स्किन केयर रूटीन क्यों जरूरी है और इससे स्किन को क्या क्या फायदे होते हैं।
Why Night Skin Care Is Important
दूर होती है गंदगी और अशुद्धियां
नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से चेहरे पर जमी गंदगी और अशुद्धियां दूर होती है। नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के लिए चेहरे को फेस वॉश (Face Wash) से क्लेंज करें और फिर टोनर, मॉइस्चराइज, सीरम लगाएं। इससे चहरे पर जो भी गंदगी चिपकी होगी दूर हो जाएगी।
एक्ने से छुटकारा
नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से एक्ने और फुंसियों का खतरा कम रहता है। क्लोग्ड पोर्स के कारण एक्ने और पिंपल्स होते हैं। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन के जरिए आप पिंपल की समस्या से बच सकते हैं।
एजिंग की समस्या होती है दूर
कई बार चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां नज़र आने लगती है। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। नाइट स्किन केयर रूटीन आजमाने पर प्रीमेच्योर एजिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। रात को मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है।
