बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है, जिसमें सबसे कॉमन है बालों का झड़ना। इस मौसम में लोग बालों के झड़ने से काफी परेशान रहते हैं। दरअसल बरसात में नमी का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है। स्कैल्प में नमी और पसीने के कारण लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं होती है। हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हेयरफॉल की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
Why does hair fall during the rainy season - बरसात में बाल क्यों झड़ते हैं
हेयरफॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
नीम
एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम स्कैल्प को साफ करने में सहायक माना जाता है। ये डैंड्रफ और इंफेक्शन के खतरे को दूर करता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और उससे बालों को धोएं।
दही
हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
नारियल तेल या बादाम तेल
नारियल तेल या बादाम तेल को गरम करके हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ये बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। ऐसे में नहाने से एक घंटे पहले इससे मसाज करें।
कंघी
बालों को तभी कंघी करें जब वो पूरी तरह से सूख जाएं। क्योंकि गीले बालों में कंघी करने से वे जड़ से टूट सकते है। इसके लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
शैंपू करें
बारिश के मौसम में नमी और पसीने की वजह से स्कैल्प चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को धोएं। इससे सारी गंदगी निकल जाएगी और बाल कम झड़ेंगे।
