स्टड-झुमकी का गया जमाना, अब मार्केट में ट्रेंडी है ऐसी ईयररिंग्स, स्टाइलिश गर्ल्स करें ट्राई

हाल के दिनों में, ईयर कफ्स ने फैशन की दुनिया में धूम मचाई है। यह बिना पियर्सिंग के कान के उपरी भाग पर लगने वाले खूबसूरत गहने हैं। यंगस्टर्स के बीच इनका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यह साबित होता है कि फैशन में नए ट्रेंड्स और इनोवेशन कितना जरूरी है।

Ear Cuffs

फैशन मार्केट में हर चौथे दिन पर कोई न कोई नई चीज ट्रेंड करने लगती है। चाहे हम बात कपड़ों की कर रहे हो या फिर किसी भी प्रकार की ज्वेलरी की.. हर फैशन एक्सेसरी में आज आपको नई वैरायटी मिल जाएगी। अब ऐसे में मार्केट में इन दिनों ईयररिंग्स का नया स्टाइल ट्रेंड में है। जिन्हें ईयर कफ्स कहते हैं, अगर आपके भी कान में पियर्सिंग नहीं है, या आपको बहुत सारी ईयररिंग्स्स पहनना पसंद है, तो ये ट्रेंड आपके काम का हो सकता है।

नया ट्रेंड हुआ सेट

हाल के वर्षों में, ईयर कफ्स ने फैशन की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। 2026 में, ये ज्वेलरी/एक्सेसरीज न केवल रनवे पर बल्कि सड़क पर भी दिखने लगे हैं। विभिन्न डिजाइनर्स और ब्रांड्स ने ईयर कफ्स को अपने कलेक्शन में शामिल किया है। यह ज्वेलरी/एक्सेसरीज अब केवल एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं रहे, बल्कि यह खुद को खास अंदाज में प्रेसेंट करने का तरीका है।

End of Feed