मार्शल आर्ट से पद्मश्री तक का सफर, जानें कौन हैं PM मोदी को दंडवत करने वाले मार्शल आर्ट गुरू पजानिवेल

Padma Shri K Pajanivel: पद्मश्री से सम्मानित मार्शल आर्ट गुरू पजानिवेल ने सम्मान लेने से पहले पीएम मोदी को दंडवत प्रणाम किया। इस नजारे ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया। आइए जानते हैं कौन हैं ये मार्शल आर्ट गुरू।

Padma Shri K Pajanivel: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह (Padma Shri 2026) के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही मार्शल आर्ट गुरू पजानिवेल को पद्मश्री सम्मान देने के लिए मंच पर बुलाया गया, उन्होंने सम्मान ग्रहण करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंडवत प्रणाम किया। उनका यह विनम्र भाव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग जानना चाहने लगे कि आखिर यह साधारण से दिखने वाले मार्शल आर्ट गुरू कौन हैं। यदि आप भी इनके बारे में जानने के उत्सुक हैं, तो आगे पढ़ें पूरा लेख।

K Pajanivel

मार्शल आर्ट गुरू के. पजानिवेल (Image - Instagram)

कौन हैं मार्शल आर्ट गुरू पजानिवेल

30 जनवरी 1973 को पुडुचेरी के पूरनंकुप्पम में जन्मे पजानिवेल का बचपन बेहद साधारण माहौल में गुरजा है। बचपन से ही पारंपरिक युद्ध कला की ओर उनका झुकाव था। उन्होंने प्रसिद्ध गुरु मास्टर राजाराम के मार्गदर्शन में दक्षिण भारत की प्राचीन मार्शल आर्ट 'सिलंबम' का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। यही सिलंबम आगे चलकर उनकी पहचान बना और उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान तक ले गया।

End of Feed