सर्दियों में कौन सा तेल लगाना चाहिए, जानिए सर्दियों में कौन से तेल की मालिश करनी चाहिए

सरसों के तेल की मालिश भी भारत में सर्दियों का पुराना घरेलू तरीका है। सरसों से जुड़ी कुछ शोधों में त्वचा पर गर्माहट महसूस होने की बात सामने आई है।

दादी-नानी के जमाने से ही हम सुनते आ रहे हैं कि सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल से मालिश कर लेना चाहिए। इससे ठंड का एहसास कम हो जाता है। बहुत से लोग सर्दियों से बचने के लिए इस देसी तरीका के इस्तेमाल करते भी हैं। यहां बहुत से लोगों के मन में य सवाल उठता है कि सर्दियों मनें आखिर कौन सा तेल लगाना चाहिए। ठंड से बचने के लिए किस तेल से मालिश करनी चाहिए।

ठंड में कौन सा तेल लगाएं, कौन सा तेल सबसे गर्म होता है

ठंड में कौन सा तेल लगाना चाहिए, कौन सा तेल सबसे गर्म होता है (Photo: iStock)

वैसे यहां सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि कोई भी तेल शरीर के अंदर का तापमान लंबे समय तक बढ़ाने वाली दवा नहीं है। मालिश और तेल की परत मुख्य रूप से गर्माहट का एहसास और त्वचा की सुरक्षा में मदद कर सकती है। तिल का तेल इसमें बखूबी काम आता है।

End of Feed