Mango Season: गर्मी से पहले ही बाजार में कहां से आ गए इतने सारे आम, पेड़ की जगह कहीं कार्बाइड से तो नहीं पके- आम खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 1, 2025, 08:16 PM IST

हवा में गर्मी पूरी महसूस भी नहीं होती कि बाजार में फलों के राजा आम का दबदबा कायम हो जाता है। भारत में 1000 से भी ज्यादा वैरायटी के आम पाए जाते हैं। हर वैरायटी के आम का स्वाद अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में सबसे पहले कौन सा आम आता है।

गर्मी ने अभी पूरी तरह से दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन बाजार में आम की बहार दिखने लगी है। अलग अलग राज्यों से आने वाले आम न केवल बच्चे बल्कि बूढ़े और जवान को भी ललचा रहे हैं। सभी लोग जायकेदार आम का लुत्फ उठाना चाहते हैं। लेकिन सवाल ये है कि अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह आया नहीं है और किसानों ने कायदे से पेड़ों से आमों की पहली खेप उतारी नहीं है। फिर बाजार में पीले, बड़े आम कहां से आ गए। कहीं मामला गड़बड़ तो नहीं!

Mangoes.

सबसे पहले बाजार में कौन सा आम आता है

हवा में गर्मी पूरी महसूस भी नहीं होती कि बाजार में फलों के राजा आम का दबदबा कायम हो जाता है। भारत में 1000 से भी ज्यादा वैरायटी के आम पाए जाते हैं। हर वैरायटी के आम का स्वाद अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में सबसे पहले कौन सा आम आता है। तो ये है सफेदा। हालांकि इसकी खेती खासतौर पर आंध्र प्रदेश में होती है लेकिन से पूरे भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाले लोगों का पसंदीदा आम यही है।

End of Feed