आलिया-उर्वशी हुई इग्नोर, Cannes 2026 का रेड कार्पेट कर रहा Aishwarya Rai का इतंजार, देखें कब होगी एंट्री

कान्स 2026 में सबकी नजरें कान्स क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन को तलाश रही हैं। दशकों से रेड कार्पेट पर अपने शाही अंदाज से छाने वाली ऐश्वर्या कब एंट्री लेंगी, इसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। देखें ऐश के वायरल कान्स लुक्स

कान्स फिल्म फेस्टिवल का नाम आते ही अगर किसी भारतीय चेहरे की सबसे पहले याद आती है। तो वह बेशक ही हैं विश्व सुंदरी और बॉलीवुड सुपरस्टार Aishwarya Rai। पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से ऐश्वर्या सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कान्स रेड कार्पेट की पहचान बन चुकी हैं। हर साल फैन्स उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कान्स 12 मई से शुरू होकर 23 मई को खत्म होगा। बीती शाम आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर गाउन पहन एंट्री मारी थी, हालांकि फैंस को उनका लुक खासा पसंद नहीं आया। जिसके बाद से ही ऐश्वर्या की कान्स एंट्री की चर्चा और बढ़ गई है। देखें आखिर कान्स के किस दिन ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर उतरेंगी।

Aishwarya Rai Cannes

End of Feed