Weekend Marriage: शादी भी सिंगल भी, आखिर क्या चीज है ये वीकेंड मैरिज, क्या दो दिन का साथ बरकरार रखेगा प्‍यार

What is Weekend Marriage: वीकेंड मैरिज के अपने फायदे और नुकसान भले हों लेकिन एक चीज तय है कि इस जनरेशन के युवाओं में रिश्तों को निभाने के तरीकों में बदलाव आ रहा है। वह किसी भी रिश्ते में सबसे ऊपर अपनी फ्रीडम और पर्सनल स्पेस को सबसे ऊपर रखते हैं। रही बात प्यार, सम्मान और भरोसे की तो चाहे रोज साथ रहें या सिर्फ वीकेंड पर, यही किसी भी रिश्ते की असली बुनियाद होती है।

बदलते दौर के साथ शादी के मायने और मतलब भी बदले हैं। अब शादी का मतलब एक छत के नीचे साथ-साथ रहना ही नहीं है। लोग रिश्तों को नई तरह से परिभाषित कर रहे हैं। रोज रिलेशनशिप से जुड़े नए ट्रेंड्स और टर्म्स चर्चा का विषय बनते हैं। ऐसा ही एक रिलेशनशिप ट्रेंड इन दिनों खूब जोर पकड़ रहा है। दरअसल भारत में पिछले कुछ समय में वीकेंड मैरिज का चलन बढ़ा है। बहुत से शादीशुदा कपल्स के लिए वीकेंड मैरिज काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। आइए जानते हैं क्या होती है वीकेंड मैरिज और क्या हैं इसके फायदे और नुकसान।

5

क्या है वीकेंड मैरिज, कैसे होती है वीकेंड मैरिज, क्या हैं वीकेंड मैरिज के फायदे और नुकसान

क्या है वीकेंड मैरिज (What is Weekend Marriage)

वीकेंड मैरिज वह है जिसमें शादीशुदा कपल्स पूरे सप्ताह एक दूसरे से दूर रहते हैं और सिर्फ वीकेंड्स पर ही मिलते हैं। दरअसल आज के टाइम में पति पत्नी दोनों ही नौकरी और करियर पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में नौकरी की मजबूरी या यूं कहें कि आपसी सहमति से भी कपल्स एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि हम दूर रहकर अपने काम पर अच्छे से फोकस कर सकते हैं। और हर वीकेंड मिलने से प्यार भी बना रहेगा। इस तरह के रिलेशनशिप ट्रेंड को वीकेंड मैरिज कहा जा रहा है।

End of Feed