बच्चों को कल के लिए करना है तैयार तो ना करें ज्यादा लाड प्यार, जानें क्यों एक्सपर्ट ने पेरेंट्स को दी है ये वार्निंग

Parenting Tips (Pampering Is Killing Your Child): आज के न्‍यू एज पैरेंट्स बच्‍चों की परवरिश को लेकर इतने ज्यादा अलर्ट रहने लगे हैं कि उनकी मेंटल हेल्थ के बारे में सोचकर डांटने से भी कतराते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा लाड-प्यार आपके बच्चे के जीवन को बर्बाद कर सकता है। अगर आप अभी तक इस गलतफहमी में हैं कि दुलारने से भला बच्चे का भविष्य कैसे बिगड़ सकता है तो इसे ये लेख आप ही के लिए है।

Parenting Tips (Pampering Is Killing Your Child): हर मां-बाप अपने बच्चे को बड़े लाड़-प्यार से पालते हैं। वैसे तो हर किसी का पेरेंटिंग स्टाइल अलग होता है, लेकिन नीयत सिर्फ बच्चों की भलाई ही होती है। हालांकि पेरेंटिंग के सही मॉडल पर कोई एक मत नहीं बन पाया है। कुछ पेरेंट्स बच्चे के साथ स्ट्रिक्ट रहना, उन्हें डांटना या मारकर समझाना सही मानते हैं तो कुछ उनको एकदम फूल की तरह पालते हैं।

Why Expert Says Pampering Is Killing Your Child

डॉक्टर ने किया पेरेंट्स को अलर्ट

इसी बीच एक डॉक्टर के सोशल मीडिया पोस्ट ने पेरेंटिंग के स्टाइल पर एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। थायरोकेयर के संस्‍थापक डॉक्‍टर ए वेलुमणि ने सोशल मीडिया के जरिए पेरेंटिंग पर लिखा है कि पेरेंट्स को अपने बच्चों को ज्यादा लाड-प्यार नहीं करना चाहिए। बचपन से हर जिद्द पूरी होने और हर चीज पर अपना अधिकार मानने की आदत ही बाद में बच्चों में स्ट्रेस यानी तनाव बढ़ाती है।

End of Feed