क्या है Rickrolling Prank ट्रेंड, इंटरनेट पर क्यों वायरल हुआ मजाक का ये तरीका, इसमें होता क्या है

What is Rickrolling Internet Prank: इंटरनेट पर समय-समय पर अलग-अलग तरह के ट्रेंड वायरल होते रहते हैं, इनमें से एक ट्रेंड का नाम Rickrolling ट्रेंड है। हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 के गणित के प्रश्न पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने से एक पुराना गाना खुल गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये ट्रेंड काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में...

What is Rickrolling Internet Prank: इंटरनेट की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड देखने को मिलता है। कभी कोई मीम वायरल होता है, तो कभी कोई मजेदार चैलेंज हमारी मोबाइल स्क्रीन पर होता है। लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी लोगों को हंसाते रहते हैं। ऐसा ही एक मजेदार इंटरनेट प्रैंक Rickrolling ट्रेंड है। आपने कभी किसी लिंक पर क्लिक किया हो और उम्मीद की हो कि वहां कोई काम की खबर, वीडियो या क्लिप मिलेगी, लेकिन अचानक एक मजेदार विडियो या पुराना गाना चलने लगे, तो समझ जाइए कि आप Rickrolled हो चुके हैं। जी हां हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 के गणित के प्रश्न पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने से एक पुराना गाना खुल गया। जिसके बाद इस ट्रेंड की चर्चा एक फिर से होने लगी।

rickrolling internet prank

Rickrolling वायरल ट्रेंड

Rickrolling क्या है?

Rickrolling इंटरनेट पर किया जाने वाला एक मजेदार प्रैंक है। जिसमें किसी व्यक्ति को एक ऐसा लिंक भेजा जाता है जो देखने में किसी काम की चीज या दिलचस्प वीडियो का लग सकता है, लेकिन जैसे ही व्यक्ति उस पर क्लिक करता है, सामने 1987 का मशहूर गाना Never Gonna Give You Up चलने लगता है। यह गाना ब्रिटिश सिंगर Rick Astley का है। यह एक तरह का “bait and switch” मजाक है। जिसमें आपको कुछ और दिखाने का वादा किया जाता है, लेकिन लिंक पर क्लिक करने पर सामने कुछ और ही आ जाता है।

End of Feed