गट हेल्थ पर फोकस: क्यों तेजी से बढ़ रहा है प्रोबायोटिक डाइट का ट्रेंड?

आज के दौर में 'एब्स' से ज्यादा चर्चा 'आंतों' (गट) की हो रही है, और यह बदलाव काफी जरूरी और स्वागत योग्य है। यही वजह है कि प्रोबायोटिक डाइट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं प्रोबायोटिक डाइट के बढ़ते ट्रेंड के बारे में विस्तार से...

Gut Health and Probiotic Diet: कुछ साल पहले तक फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम में पसीना बहाना और कैलोरी बर्न करना था। लेकिन आज सेहत की परिभाषा 'सिक्स-पैक' से खिसक कर हमारे पेट के अंदरूनी संसार यानी 'माइक्रोबायोम' पर टिक गई है। फिटनेस की दुनिया में इन दिनों एक शब्द गूंज रहा है गट हेल्थ। और इसी के साथ 'प्रोबायोटिक डाइट' अब केवल डायटिशियन की फाइलों तक सीमित न रहकर हमारी किचन का स्टार बन गई है। लोग अब गट हेल्थ को भी काफी अहमियत देने लगे हैं, यही कारण है कि प्रोबायोटिक डाइट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आइए समझते हैं इसके बारे में विस्तार से...

probiotic diet benefits

प्रोबायोटिक्स और गट हेल्थ का कनेक्शन

क्या है प्रोबायोटिक डाइट?

हमारी आंतों में करोड़ों सूक्ष्मजीव रहते हैं। इसे एक जंगल की तरह समझिए, जहां अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया मौजूद हैं। जब अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक) की तादाद कम होती है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। प्रोबायोटिक डाइट असल में उन 'लाइव गुड बैक्टीरिया' को शरीर में पहुंचाने का जरिया है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

End of Feed