78th Independence Day 2024 Theme: इस साल क्या है स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम, कौन सा इंडिपेंडेंस डे मनाएगा इंडिया

78th Independence day 2024 theme: 15 अगस्त की तारीख हम हिंदुस्तानियों की आजादी का प्रतीक है। भारत सरकार हर साल आजादी का जश्न भव्य तरीके से मनाती है। प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल भी रखी गई है। इस साल की इंडिपेंडेंस डे थीम है विकसित भारत।

78th Independence Day 2024: हम करीब डेढ़ अरब हिंदुस्तानियों के लिए 15 अगस्त की तारीख सिर्फ एक तारीख भर नहीं है। यह दिन हम भारतीयों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। साल 1947 में इसी तारीख को भारत आजाद हुआ था। इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि कैसे आजादी के लिए देश के हजारों सपूतों ने हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी थी। स्वतंत्रता दिवस पर हम जश्न तो मनाते ही हैं, साथ ही देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी देते हैं। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। स्कूल कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम होते हैं।

Independence Day

Independence Day theme

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 की थीम

भारत सरकार हर साल आजादी का जश्न भव्य तरीके से मनाती है। प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल भी रखी गई है। इस साल की इंडिपेंडेंस डे थीम है विकसित भारत। यह थीम वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के लक्ष्य को दर्शाता है। 15 अगस्त 2047 को भारत अपनी आजादी के 100वें साल का जश्न मनाएगा।

End of Feed