(Warning: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यह कर्क रोग को जन्म देता है।)
फ्रिज सिगरेट के फेर में पड़ी Gen Z, जानिए आखिर क्या है ये Fridge Cigarette, क्यों युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा ये ट्रेंड (Photo: iStock)
What is Fridge Cigarette: आज की युवा जनरेशन जो कुछ भी करती है वह ट्रेंड बन जाता है। दरअसल ये Gen Z अपनी हर छोटी बड़ी बात सोशल मीडिया पर शेयर करती है। सोशल मीडिया पर आने के बाद ये तेजी से वायरल होती है। वायरल होते-होते कुछ ना कुछ नया ट्रेंड बन जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसे फ्रिज सिगरेट कहा जा रहा है। इस ट्रेंड को Gen Z अपना रही है। आइए समझते हैं कि क्या है फ्रिज सिगरेट।
आपको बता दें कि इसके नाम में ‘सिगरेट’ शब्द का इस्तेमाल जरूर हो रहा है, लेकिन इसका सिगरेट पीने से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल आज कल के युवा काम करने के दौरान या फिर टीवी देखने के बीच उठते हैं और फ्रिज से कोई ठंडी सॉफ्ट ड्रिंक निकालते हैं और पीते हैं। उनका दावा है कि ऐसा करने से उनका तनाव कम होता है और सुकून का एहसास होता है।
सोशल मीडिया पर फ्रिज सिगरेट नाम से वायरल हो रहे वीडियोज को देखने से पता चलता है कि फ्रिज से सॉफ्ट ड्रिंक की कैन निकालकर उसे इस तरह खोला जाता है जैसे कोई सिगरेट जला रहा हो। वीडियो बनाने वाले मानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक खोलने की आवाज (हिस्स्स...), उसका फिज्ज और वो एक छोटा-सा ठहराव एक खास एहसास देता है।
फ्रिड सिगरेट ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवा कहते हैं कि ये आदत एक तरह का डिजिटल स्मोक ब्रेक बन गई है। इसमें कोई धुआं नहीं होता, लेकिन ठंडा ड्रिंक पीने का फील सिगरेट पीने जैसा 'सुकून’ देता है। उनका मानना है कि जैसे बहुत से लोग स्ट्रेस या तनाव दूर करने के लिए ब्रेक में सिगरेट पीते हैं उसी तरह से हम लोग फ्रिज से सॉफ्ट ड्रिंक की कैन निकालकर पीते हैं। इसी कारण इसे फ्रिज सिगरेट नाम दिया गया है।
