Elephant Parenting क्या है? बच्चों के लिए बेस्ट मानते हैं एक्सपर्ट्स, जानिए एलीफेंट पैरेंटिंग का फायदा, नुकसान और तरीका

Elephant Parenting in Hindi (क्या होती है एलीफेंट पैरेंटिंग) Pros and cons of Elephant Parenting style: एलीफेंट पैरेंट्स बच्चों की देखभाल में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ एक हद तक उनकी आजादी का भी ख्याल खासतौर पर रखते हैं। इस पैरेंटिंग स्टाइल को एक्सपर्ट्स बहुत अच्छा मानते हैं। आइए जानते हैं कि क्या और कैसे होती है एलीफेंट पैरेंटिंग और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान।

What is Elephant Parenting Style in Hindi: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी आजादी का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। ये सब तय करता है कि माता-पिता बच्चे की कैसी पैरेंटिग कर रहे हैं। कोई भी नहीं चाहता कि वह बच्चे की परवरिश में कोई कमी छोड़े। कुछ अभिभावक बच्चों के साथ काफी सख्त होते हैं तो तो कुछ को लगता है कि बच्चों को पूरी फ्रीडम दे देना ही अच्छी पैरेंटिंग है। वहीं अच्छी पैरेंटिंग के चक्कर में कई पेरेंट्स आज भी पुराने तौर तरीकों से बच्चों की परवरिश करने की कोशिश करते हैं। अब टाइम बदल गया है। समाज भी बदला है। इसी समाज में आगे चलकर बच्चों को सर्वाइव करना है। तो पुराने तरीके की पैरेंटिंग से फायदे के बजाय नुकसान ही हाथ लग सकता है। समय और बच्चों के बदलते बिहेवियर को देखते हुए नए नए तरीके के पैरेंटिंग स्टाइल अपनाए जा रहे हैं। पेरेंट्स समझ चुके हैं कि डांट-फटकार और प्रेशर से बच्चा जिद्दी और ढीठ हो सकता है। अगर आप अपने बच्चे की ग्रोथ और उसके फ्यूचर को लेकर वाकई सीरियस हैं तो आप पैरेंटिंग का यह खास तरीका अपना सकते हैं। पैरेंटिंग के इस नए स्टाइल को इंटरनेट की दुनिया में एलिफेंट पैरेंटिंग का नाम दिया गया है।

What is Elephant parenting

What is Elephant parenting in Hindi

Source: Pexels

एलीफेंट पैरेंट्स बच्चों की देखभाल में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ एक हद तक उनकी आजादी का भी ख्याल खासतौर पर रखते हैं। इस पैरेंटिंग स्टाइल को एक्सपर्ट्स बहुत अच्छा मानते हैं। आइए जानते हैं कि क्या और कैसे होती है एलीफेंट पैरेंटिंग और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान:

End of Feed