कुकी जारिंग क्या होती है? रिलेशनशिप में Cookie Jarring को कैसे पहचानें और क्या है इससे बचने के तरीके

Cookie Jarring Relationship Meaning in Hindi: कुकी जारिंग करने वाले रिलेशनशिप को सतही स्तर पर रखते हैं। वे डीप बातें नहीं करते या फैमिली या फ्यूचर प्लान्स में शामिल नहीं करते। वे आपको मैनिपुलेट करते हैं, कहते हैं कि आप स्पेशल हैं, लेकिन कमिटमेंट से बचते हैं।

What is Cookie Jarring Relationship in Hindi: आजकल डेटिंग और रिलेशनशिप्स की दुनिया में कई तरह के नए ट्रेंड और टर्म्स सुनने को मिलते हैं। इन दिनों ऐसे ही एक नए ट्रेंड कुकू जारिंग (Cookie Jarring) की खूब चर्चा है। सुनने में यह टर्म क्यूट लगता है, लेकिन असल में यह काफी टॉक्सिक है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह क्या होता है, कैसे पहचानें और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Cookie Jarring

कुकी जारिंग क्या होती है, क्या है कुकी जारिंग से बचाव के उपाय (Photo: You Tube)

क्या होती है कुकी जारिंग (What is Cookie Jarring)

कुकी जारिंग का मतलब है कि कोई व्यक्ति किसी एक के साथ रिलेशनशिप में हो, लेकिन बैकअप के तौर पर दूसरों को भी रखता है। जैसे कुकी जार में कुकीज रखी जाती हैं, जरूरत पड़ने पर निकाल लो। यह बैकअप प्लान या सिक्योरिटी ब्लैंकेट की तरह है, जहां सच्चा इरादा रिलेशनशिप बनाने का नहीं होता। शख्स सोचता है कि अगर मौजूदा पार्टनर से चीजें न चलीं तो ये बैकअप वाले काम आ जाएं। कुकी जारिंग में व्यक्ति आपको दूसरे या तीसरे ऑप्शन की तरह ट्रीट करता है। यह ज्यादातर उन युवाओं में देखा जाता है, जो कमिटमेंट से डरते हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स की वजह से बढ़ा है, जहां ऑप्शंस बहुत हैं।

End of Feed