Breadcrumbing: रिश्तों को दीमक की तरह कर रही है खोखला, फंसते जा रहे युवा, जानिए क्या बवाल है ये ब्रेड क्रम्बिंग

What is Breadcrumbing: ब्रेड क्रम्बिंग मॉडर्न डेटिंग की एक ऐसी हकीकत बन चुकी है जो रिश्तों को उलझाने के साथ ही उसे और भी ज्यादा दुखदायी बना रही है। यह न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी है, बल्कि भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने वाला ट्रेंड है। भले इसे अल्पकालिक फायदे मिल जाएं लेकिन इसके नुकसान कहीं ज्यादा गंभीर हैं।

What is Breadcrumbing in Hindi: मोबाइल और टेक्नोलॉजी के इस मॉडर्न जनरेशन में रिश्तों के कई नए आयाम सामने आए हैं। तकनीक ने एक ओर जहां लोगों को जोड़ने का काम किया है, वहीं इसने रिलेशनशिप में कॉम्प्लैक्सिटी भी बढ़ाई है। रोज एक नए तरह के अजीबोगरीब रिलेशनशिप ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों डेटिंग का एक नया ट्रेंड काफी चर्चा में है। इस ट्रेंड का नाम है ब्रेड क्रम्बिंग। यह एक ऐसा डेटिंग ट्रेंड है जो भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का पर्याय बन चुका है।

6

Bread Crumbing Meaning in Hindi, Pros and Cons of Bread Crumbing

ब्रेड क्रम्बिंग क्या है? (What is Breadcrumbing)

ब्रेड क्रम्बिंग रिश्ते में उस मोड़ को कहते हैं जब आपका पार्टनर आपके साथ किसी सीरियस कमिटमेंट्स से बचता है। हां ये जरूर करता है कि रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए वह छोटी-मोटी कोशिशें करता रहता है। रिलेशनशिप में ब्रेड क्रम्बिंग अंग्रेजी के Bread Crumbs से लिया गया है, जो हैन्सल और ग्रेटेल की कहानी से प्रेरित है,। इस कहानी में बच्चे जंगल में रास्ता खोजने के लिए ब्रेड के टुकड़े छोड़ते हैं। ठीक उसी तरह, ब्रेड क्रम्बिंग में व्यक्ति सामने वाले को रिश्ते की उम्मीद तो देता है, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करता।

End of Feed