क्या होता है Bad Touch, मासूम को जरूर करें सतर्क, बच्चों को यूं समझाएं गुड टच और बैड टच में अंतर

Good Touch vs Bad Touch for Kids: बच्चों संग कुकृत्य करने वालों से कानून अपने तरीके से निपटता है। लेकिन बतौर अभिभावक हमारा भी फर्ज है कि हम बच्चों को ऐसे किसी भी तरह के शोषण का शिकार होने से बचाएं। बचाव का एकमात्र तरीका ये है कि हम बच्चों को ऐसी मानसिक विकृति वाले लोगों को पहचानने के लिए जागरूक करें।

Good Touch vs Bad Touch in Hindi: देश दुनिया में बच्चों के शोषण की खबरें बेहद आम हो चुकी हैं। इंटरनेट पर मौजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 10 में से 1 बच्चा यौन शोषण का शिकार है। ऐसे बच्चों की औसत आयु नौ वर्ष है। 20% पीड़ित तो और भी कम उम्र के हैं। यहां बतौर अभिभावक हमारी ड्यूटी है कि हम बच्चों को ऐसे किसी भी तरह के शोषण का शिकार होने से बचाएं। हम बच्चों को बताएं कि कोई अगर आपको गलत तरह से छुए तो शोर मचाना है। उन्हें बताएं कि किसका कहां पर छूना सरासर गलत है। उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में उचित तरीके से समझाएं। बच्चों को बताने के लिए जानें क्या होता है गुड टच और क्या है बैड टच:

Good Touch vs Bad Touch

गुड टच - बैड टच

गुड टच क्या है (What is Good Touch)

अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है। आपको प्रेम, अनुराग और स्नेह की अनुभूति होती है तो वह गुड टच है। इसको आप अपनी मां, पिता, बड़ी बहन, दादी के टच से फील कर सकते हैं। इसके अलावा कोई आपको प्यार से टच करें, जैसे कि माथे पर हाथ फेरना या प्यार से गालों को खींचना। ये सभी गुड टच में गिने जाते हैं। कोई आपको प्यार करने के लिए मदद करने के लिए आपको टच करता है तो आप इसे भी गुड टच कहेंगे।

End of Feed