West Bengal Elections Result: बंगाल में सियासी मिठास, चुनावी रंग में रंगे रसगुल्ले.. देखें ‘मोदीश्री’ Vs ‘जॉय बांग्ला’ की खासियत, घर पर कैसे बनाएं

West Bengal Elections Result: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में मिठास भी घुल गई है। ‘मोदीश्री’ और ‘जॉय बांग्ला’ नाम के खास रसगुल्ले चर्चा में हैं। जानिए इनकी खासियत और घर पर सॉफ्ट, स्पंजी रसगुल्ले बनाने का आसान तरीका।

West Bengal Elections Result 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव सिर्फ सियासत तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यहां की संस्कृति और खानपान भी इस माहौल में रंग जाते हैं। इस बार भी चुनावी नतीजों के साथ मिठाइयों की दुनिया में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला। जहां Rasgulla को नए-नए नाम देकर पेश किया जा रहा है। ‘मोदीश्री’ और ‘जॉय बांग्ला’ जैसे नामों वाले रसगुल्ले लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इन नामों के जरिए न सिर्फ राजनीतिक माहौल की झलक मिलती है, बल्कि बंगाल की मिठास भी सामने आती है। रसगुल्ला, जो पहले से ही बंगाल की पहचान है, अब चुनावी रंग में रंगकर और भी खास बन गया है। अगर आप भी इस ट्रेंड को घर पर आजमाना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे इसकी खासियत और इसे बनाने का आसान तरीका।

End of Feed